
छतरपुर। महाराजपुर पुलिस ने बीती रात थाना क्षेत्र के एक स्थान पर कट्टा लिए घूम रहे युवक को पकड़ा है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत सेन ने बताया कि रात को रोड पेट्रोलिंग के दौरान कुसमा गाँव के पास एक युवक के पास कट्टा होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची, जहां संदेही पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक कारतूस मिला। आरोपी का नाम छोटू उर्फ कृष्णा चौरसिया पुत्र करन सिंह चौरसिया निवासी खंदिया मोहल्ला महाराजपुर है, उसके विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।








