Home डेली न्यूज़ विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में दिखा अनोखा नज़ारा

विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में दिखा अनोखा नज़ारा

56
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में उस समय अद्भुत दृश्य देखने को मिला जब स्विट्जऱलैंड से आए विदेशी पर्यटक मिस्टर मिचेल मोरेल एवं मिसिस रमौना आधुनिक लग्जऱी गाडिय़ों को छोड़कर गांव की पारंपरिक बैलगाड़ी में भ्रमण करते नजऱ आए। विदेशी सैलानी भारत की ग्रामीण परंपरा, रहन-सहन, बुंदेलखंड की बोली, रीति-रिवाज और सरल सामाजिक जीवन से इतने प्रभावित हुए कि वे स्वयं को इस वातावरण में पूरी तरह घुला-मिला हुआ महसूस करते दिखे।खजुराहो जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर विदेशी पर्यटकों का प्राचीन बैलगाड़ी में सवारी करना न सिर्फ स्थानीय संस्कृति के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है, बल्कि ग्रामीण पर्यटन को भी नई पहचान देता है। बैलगाड़ी भ्रमण के दौरान विदेशी पर्यटक बेहद खुश नजर आए और उन्होंने बुंदेलखंड की सादगी व मेहमाननवाज़ी की खुलकर तारीफ की।क्वालिटी इंडिया टूर्स , निदेशक अनिल द्विवेदी, नीतेश द्विवेदी,एवं टूरिस्ट गाइड सत्येंद्र सिंह,तो वही विदेशी पर्यटको ने मीडिया को कवरेज के दौरान धन्यवाद व्यक्त किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here