Home डेली न्यूज़ पुलिस ने अवैध हथियार सहित आरोपी को पकड़ा

पुलिस ने अवैध हथियार सहित आरोपी को पकड़ा

72
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।थाना लवकुशनगर पुलिस को आज कस्बा भ्रमण के दौरान जेल तिराहा में अवैध हथियार सहित संदिग्ध की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा। तलाशी लेने पर अवैध 315 बोर का देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस मिला, बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्त एहसान खान पिता इस्लाम खान निवासी मंदिर के पीछे पहाडिय़ा कस्बा लवकुशनगर जिला छतरपुर के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर विधिवत कार्यवाही की गई। अभियुक्त अवैध वसूली, मारपीट के अपराध में पूर्व से लिप्त है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लवकुशनगर निरीक्षक अजय अम्बे ,सउनि. रामप्रकाश अहिरवार, प्र आर रामकृपाल, आर. देव सिंह,उमेश वर्मा, सतीश सिंह एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here