Home डेली न्यूज़ समितियों में पदस्थ कम्प्यूटर आपरेटरों को नहीं मिला वेतन

समितियों में पदस्थ कम्प्यूटर आपरेटरों को नहीं मिला वेतन

36
0
Jeevan Ayurveda

मप्र सहकारिता समिति महासंघ ने डीआर के नाम सौंपा ज्ञापन

छतरपुर। जिले की सहकारी समितियों में पदस्थ कम्प्यूटर आपरेटरों को वेतन नहीं दिए जाने एवं नौकरी से प्रथक करने की कार्यवाही किए जाने के लिए कहे जाने के विरोध में बुधवार को मप्र सहकारिता समिति महासंघ भोपाल जिला इकाई छतरपुर के पदाधिकारियों ने डीआर के नाम ज्ञापन सौंंपा है।
मप्र सहकारिता समिति महासंघ जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि संस्थाओं में विगत कई वर्षो से कम्प्यूटर आपरेटर पदस्थ किए गए थे जो अपना काम निष्ठापूर्वक करते चले आ रहे है लेकिन कम्प्यूटर आपरेटरों को वेतन न दिया जाना एवं नौकरी से प्रथक करने की कार्यवाही किये जाने के लिए कहा जा रहा है जबकि संस्थाओं में विना कम्प्यूटर आपरेटरों के बगैर कोई भी कार्य किया जाना संभव नहीं है जबकि सेवा नियम में पंजीयक महोदय सहकारी संस्थायें मप्र भोपाल के आदेश में कम्प्यूटर आपरेटर रखे जाने एवं नियमित वेतन दिये जाने का आदेश जारी किया गया था। महासंघ ने ज्ञापन में कहा कि कम्प्यूटर आपरेटरों को नियमित वेतन भुगतान किया जाए, वेतन भुगतान न करने के कारण हम सभी मप्र सहकारिता समिति महासंघ भोपाल जिला इकाई छतरपुर हड़ताल करने के लिए वाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन में जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह, आशाराम यादव जिला संरक्षक, राजाराम यादव, लखनलाल विश्वकर्मा, करन सिंह, शंकरदयाल पांडे, दिग्विजय सिंह सहित महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here