जिले के ग्राम झमटुली में भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नंदिता पाठक का बुधवार को जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद उनका यह छतरपुर जिले में पहला प्रवास था, जहां जगह-जगह उनका भव्य अभिनंदन हुआ। देवगांव से जटाशंकर जाने के दौरान ग्राम झमटुली में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह में सर्वेश मिश्रा, अनंत राम अवस्थी, राजू पटेल, रमन विश्वकर्मा, देवेंद्र पांडेय, खिलानंद पटेल, मनीष शिवहरे, मुकेश पटेल, भगवान दास पटेल, बाबू पटेल, देशराज पाल, भगवान दास पाल सहित सैकड़ों ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पुष्प वर्षा के बीच नंदिता पाठक ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सबको एकजुट होना होगा।









