
खजुराहो । मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर खजुराहो एयरपोर्ट परिसर के एयरपोर्ट डायरेक्टर के ऑफिस स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक प्रीतीश त्रिपाठी मौसम विज्ञानी एवं प्रभारी अधिकारी,मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय खजुराहो ने बताया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खजुराहो हवाई अड्डा निदेशक संतोष सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीआईएसएफ प्रमुख शामिल हुए,इसके पश्चात खजुराहो के सीएम राइस स्कूल में मौसम विज्ञान विभाग के 150 वर्ष पूरे होने पर निबंध तथा भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई,जिसमें प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र,छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया साथ ही सभी प्रतिभागियों को पेन और मिठाई वितरित की गई,साथ ही विभाग द्वारा जारी कैलेंडर उपहार स्वरूप भेंट किए गए,कार्यक्रम में प्रीतीश त्रिपाठी एवं उनकी टीम द्वारा आईएमडी के कार्यों और उपलब्धियों पर प्रस्तुति दी गई।









