
छतरपुर। कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम, नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन ने महाराजा कॉलेज तिराहे से छत्रसाल चौक तक सड़क के दोनों ओर पसरे अतिक्रमण को हटाने की मुहिम शुरू की।एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि विगत दिनों राजनगर रोड का अतिक्रमण हटाया गया था। इसी मुहिम के तहत बुधवार को महाराजा कॉलेज तिराहे से छत्रसाल चौक तक सड़क के दोनों बैठे हाथठेला, फुटपाथ दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फुटपाथ दुकानदारों के कारण सड़कें सकरी हो जाती हैं जिस कारण लोगों को निकलने में भी परेशानी होती है। इस मौके पर नपा सीएमओ सहित पुलिस बल मौजूद रहा।






