
टीकमगढ़। नेहरू युवा केंद्र खेल व युवा कल्याण विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना टीकमगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में युवा उत्सव 2024 मनाया गया। युवा उत्सव विजेताओं को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। बताया गया है कि युवा उत्सव- 2024 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम द्वारा विजेता प्रतिभागियो को पुरुष्कार एवं प्रमाणपत्र वितरण किये साथ ही में पुलिस महानिदेशक महोदय मध्य प्रदेश निर्देशानुसार कार्यक्रम शामिल लोगों को साइबर अपराधो के जागरूक किया गया। दिनांक 24 दिसम्बर 2024 को युवा उत्सव.2024 ;युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार व राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र, खेल युवा कल्याण विभाग व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान मे युवा उत्सव 2024 का आयोजन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद हाल में किया गया था। कार्यक्रम में लगभग 350 लोग शामिल हुए।
उक्त कार्यक्रम में हुई आठ प्रतियोगिताएं-
इस कार्यक्रम के दौरान आठ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिनमें कविता लेखन प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम समूह नृत्य, कहानी लेखन, साइंस मेला एकल, साइंस मेला समूह प्रतियोगिता शामिल है।








