
छतरपुर। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत मातगुवां पुलिस ने एक लापता नाबालिग बच्ची को खोजकर सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया है। मातगुवां थाना प्रभारी उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार ने बताया कि बच्ची के परिजनों 12 दिसंबर को थाने में लापता होने की सूचना दी थी। उसकी तलाश के लिए गठित की गई टीम ने साक्ष्य एकत्रित करने के बाद उसे दस्तयाब कर लिया है। बच्ची को बाल कल्याण समिति छतरपुर के परामर्श उपरांत उसके परिजनो को सुरक्षित सुपुर्द किया गया है। कार्रवाई में थाना में पदस्थ प्रधन आरक्षक राममिलन, राजेंद्र, आरक्षक संदीप तिवारी, कुलदीप, महिला आरक्षक मनाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही






