
छतरपुर। धारदार हथियारों का प्रदर्शन करने वाले 5 युवकों को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अवैध धारदार हथियारों के साथ तस्वीरें डालकर दहशत फैलाने का प्रयास किया था, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके कब्जे से धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए युवकों पर आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सोमवार की दोपहर थाना से न्यायालय तक पैदल ले जाया गया।









