
हरपालपुर स्टेशन के रैंक प्वाइंट पर पहुंची खेप
।हरपालपुर। रबी सीजन में फसलों के लिए 1313 मैट्रिक टन यूरिया खाद की एक और खेप छतरपुर को मिली है, जो सोमवार को हरपालपुर रेल्वे स्टेशन के रैक प्वाइंट पर पहुंची। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने जिले में खाद की उपलब्धता तय करने के लिए किए जा रहे प्रयासों से जिले को यूरिया की यह रैक मिली है। उल्लेखनीय है कि बीते दस दिनों में यूरिया की चौथी रैक छतरपुर पहुँची है।जल्द ही इस रैक में मिली 1313.280 मीट्रिक टन यूरिया, छतरपुर जिले के किसानों के बीच बांटी जाएगी। सोमवार को यूरिया की आधी खेप का परिवहन छतरपुर जिले के विपणन संघ के गोदामों और सहकारी समितियों में किया गया। उक्त यूरिया का 70 प्रतिशत हिस्सा शासन और 30 प्रतिशत हिस्सा निजी खाद विक्रेताओं को मिलेगा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने रैक प्वाइंट पर पहुंच कर यूरिया परिवहन की जानकारी ली। नौगांव के कृषि विकास अधिकारी सूरजभान पटेल ने बताया कि इसी सप्ताह में यूरिया की दो और रैक आने की संभावना है।







