Home डेली न्यूज़ नवीन आचार्यों का दस दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न

नवीन आचार्यों का दस दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न

172
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। एकल अभियान संभाग महाकौशल अंचल छतरपुर के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल छतरपुर में 3 दिसंबर से शुरु हुए 10 दिवसीय नवीन आचार्य अभ्यास वर्ग का गुरूवार को समापन हुआ। वर्ग में नवीन आचार्यों को पंचमुखी योजना, जन-जन तक पहुंचाने और वनवासी समाज के विकास तथा शिक्षित करने हेतु प्रशिक्षित किया गया। इसके अलावा भारतीय संस्कृति के संरक्षण, सत्संग आदि विषयों पर भी सत्र आयोजित किए गए। समापन सत्र में अंचल अध्यक्ष धीरज गुप्ता, हरिकथा अध्यक्ष आनंद शर्मा, श्रीहरि उपाध्यक्ष राघवेंद्र पटेल, आरोग्य समिति के अध्यक्ष रमेश खरे, चंद्रप्रकाश पांडे, एकल अभियान के अंचल अभियान प्रमुख महेंद्र प्रताप यादव, प्रशिक्षण प्रमुख राहुल प्यासी, देवेंद्र यादव, खेल एवं शारीरिक शिक्षा प्रमुख सीताराम विश्वकर्मा, कार्यालय प्रमुख संच टोली, व्यास टोली संतोष प्रजापति सहित अन्य आचार्य उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here