
छतरपुर। प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने शनिवार को सर्किट हाउस तिराहे पर सी-टाउन जिम का समारोहपूर्वक उद्घाटन करते हुए, मशीनों का जायजा लिया तथा स्वयं ट्रेडमिल पर दौड़ लगाई। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि शरीर को स्वस्थ्य रखने में व्यायाम का बड़ा महत्व होता है। पहले के समय में लोग शारीरिक मेहनत करते थे जिससे उनका व्यायाम हो जाया करता था लेकिन वर्तमान समय मशीनों का है जिस कारण से लोग ज्यादा समय तक बैठकर काम करते हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को जिम करना चाहिए।वहीं सी-टाउन जिम के संचालक राहुल वर्मा और भानू सूर्यवंशी ने बताया कि सर्किट हाउस तिराहे पर स्थित तारा-सोहन प्लाजा बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर सी-टाउन जिम तैयार किया गया है, जिसमें व्यायाम के लिए तमाम आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि जिम में आधुनिक मशीनें होने के साथ-साथ बेहतर पार्किंग स्पेस भी है, जिससे लोगों को वाहन से यहां आने और रुकने में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि जिम के अंदर व्यायाम के लिए अनुकूल वातावरण बनाया गया है, जो कि लोगों को काफी पसंद आएगा।








