Home डेली न्यूज़ वन परिक्षेत्र जतारा अन्तर्गत आयोजित हुआ स्टार अलंकरण एवं विदाई समारोह

वन परिक्षेत्र जतारा अन्तर्गत आयोजित हुआ स्टार अलंकरण एवं विदाई समारोह

40
0
Jeevan Ayurveda

टीकमगढ़। प्रदीप खरे। वन परिक्षेत्र जतारा अन्तर्गत पदस्थ रामकुमार वर्मा डिप्टी रेंजर को मध्य प्रदेश राज्य शासन द्वारा कार्यवाहक रेंजर के पद पर पदोन्नत करते हुए नवीन पदस्थिति पन्ना किए जाने पर उनके पदोन्नति होने पर स्टार लगाकर रेंजर के रुप में धूमधाम से अलंकरण समारोह का आयोजन दिनांक 30/11/2024 को वन परिक्षेत्र जतारा अन्तर्गत वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के द्वारा आयोजित किया गया और उनको नवीन पदस्थिति पर जाने के लिए विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।
वहीं दूसरी ओर वन परिक्षेत्र जतारा अन्तर्गत पदस्थ ओमप्रकाश सोनी वनरक्षक को 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु प्राप्त होने पर उनको शासकीय सेवा से सेवा निवृत्त होने पर विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।
उक्त समारोह के दौरान वन परिक्षेत्र जतारा के सभी फील्ड वन कर्मचारी और कार्यालय के कर्मचारियों के साथ साथ गणमान्य नागरिक और मीडिया बंधु उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here