Home डेली न्यूज़ 24 घण्टे के अंदर किया पुलिस ने चोरी गया माल बरामद05 आरोपियों...

24 घण्टे के अंदर किया पुलिस ने चोरी गया माल बरामद05 आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी

43
0
Jeevan Ayurveda

टीकमगढ़। बीते रोज थाना क्षेत्र में हुई पाईप चोरी की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने केवल 24 घंटे में ही खुलासा कर आरोपियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। प्रभारी थाना प्रभारी अंकित दुबे के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी गए पाईप एवं एक वारदात के दौरान उपयोग किए गए वाहन को बरामद किया है। बताया गया है कि थाना बल्देवगढ अंतर्गत ग्राम अहार में तालाब के पास रखे नल जल योजना के लोहे के पाईपों के ढेर में से 04 लोहे के पाईप कीमती 80 हजार रूपयें चोरी चले गए थे। 29 अगस्त 2024 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई आरंभ की। थाना बल्देवगढ़ में अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध क्रमांक 346/24 धारा 303 (2) बीएनएस का कायम किया गया। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना बल्देवगढ़ पुलिस द्वारा की विवेचना तत्पर्यता से की जाकर चोरी गयें पाईपों एवं अज्ञात आरोपी की तलाश की गई, जो मुखबिर की सूचना पर एक लाल रंग की आयसर गाड़ी क्रमांक एमपी 04 जीबी 4210 के चालक से चोरी गयें 04 लोहे के पाईप कीमती 80 हजार रूपयें के मय आयसर गाड़ी के जप्त कर आरोपीगण चालक अनिल पिता बृजलाल अहिरवार उम्र 22 साल निवासी महुआ खेरा थाना राहतगढ़, आनंद पिता बीरेन्द्र अहिरवार उम्र 19 साल निवासी राहतगढ़ थाना राहतगढ़, 3. राजाभाई पिता बारेलाल अहिरवार उम्र 35 साल निवासी दुगाहरी मण्डी बामौरा विदिशा, रानू उर्फ गनू पिता काशीराम विश्वकर्मा उम्र 19 साल निवासी सापौन थाना बड़ागांव एवं सत्यजीत पिता चन्द्रभान यादव उम्र 25 साल निवासी गनेशपुरा थाना बल्देवगढ़ को गिरफ्तार किया जाकर कुल 12 लाख 80 हजार रूपयें का मशरूका बरामद किया गया। प्रकरण में चोरी गयें लोहे के पाईप व आयसर गाड़ी की तलाश करने में उनि अंकित दुबे, प्रधान आरक्षक रविन्द्र यादव, प्रवीण पाठक, मुकेश राय, भगतराम यादव, आरक्षक जितेन्द्र राजपूत, केशव लोधी, भागीरथ लोधी, अशोक, अनुज, झल्लु प्रसाद, महिला आरक्षक रिया जैन का सराहनीय योगदान रहा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here