
25 लाख की लागत से बनी सड़क का किया लोकार्पण
छतरपुर। शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुंज बिहारी मंदिर से मेन रोड तक 25 लाख की लागत से पक्की सड़क बनाई गई है, जिसका लोकार्पण रविवार की सुबह 5 बजे छतरपुर विधायक ललिता यादव ने किया। लोकार्पण कार्यक्रम में वृंदावन धाम से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जो आकर्षण का केन्द्र रहीं। विधायक ललिता यादव ने प्रसाद वितरण करते हुए कार्तिक स्नान करने वाली मातृशक्ति को गले लगाकर शुभकामनायें दीं और उनके साथ नृत्य भी किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, प्रभारी सीएमओ दिनेश तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र चौरसिया, पार्षद गट्टी यादव, स्वच्छता निरीक्षक संजेश नायक सहित पार्टी पदाधिकारी व शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।









