
कृषि कार्य में उपयोग करने ड्रोन का किया गया प्रदर्शन
छतरपुर। केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ वंचित हर पात्र हितग्राही को देने के लिए छतरपुर जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। साथ ही विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार रथ गांव-गांव पहुंच रहे हैं।केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार के मुख्यातिथ्य में बुधवार को छतरपुर विकासखण्ड के ग्राम थरा एवं गंगायच में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। इस दौरान विधायक श्रीमती ललिता यादव, भारत सरकार के अपर सचिव आसिफ इस्माइल, कलेक्टर संदीप जी.आर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एसडीएम बलबीर सिंह रमन, पुस्पेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए स्टॉल लगाए गए और हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ से लाभान्वित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम स्वनिधि, कृषि विकास सेवाएं, पशुविभाग की योजनाएं, आयुष्मान सहित विभिन्न योजना शामिल हैं। इस दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन को योजनाओं की जानकारी दी गई एवं स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। साथ ही लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्राप्त किये गए। केन्द्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार ने थरा ग्राम पंचायत में कियोस्क बैंक खुलवाने के एलडीएम को निर्देश दिए। साथ ही जल जीवन मिशन अंतर्गत हो कार्य में पाइप लाइन निर्धारित गहराई में बिछाने के निर्देश दिए।केन्द्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में योजनाओं का लाभ सही लाभार्थी तक पहुंचाना है यही यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे कार्यों से गांव के साथ-साथ देश में बदलाव आया है। मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी देश में कोने कोने में जा रही है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा कुल 12 हजार रूपये मिल रहे हैं। जो किसानों के लिए कृषि कार्य में उपयोगी साबित हो रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री ने सभी ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि पानी को बचाएं बर्वाद न होने दें। इस दौरान ग्रामवासियों को संकल्प शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में केन्द्र सरकार कीे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी सुनाई गई और अपने अनुभव साझा किये गये।ग्रामीण इलाकों के लिये प्रमुख योजनाएंग्रामीण इलाकों के लिये प्रमुख योजनाओं में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अत्योदय योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री पोषण अभियान, हर घर जल, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वामित्व, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री प्रणाम, नैनो फर्टिलाइजर शामिल हैं। साथ ही जनजातीय परिवारों के कल्याण से संबंधित योजनाओं में सिकल सेल एनीमिया निवारण मिशन, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश, स्कॉलरशिप, वन अधिकार, वन-धन विकास केन्द्र शामिल हैं।









