Home डेली न्यूज़ लाखों की संपत्ति लेकर भागी लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने पकड़ा

लाखों की संपत्ति लेकर भागी लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने पकड़ा

53
0
Jeevan Ayurveda

8 दिन पहले हुई थी घटना, लड़की सहित एक साथी गिरफ्तार

नौगांव। करीब 8 दिन पहले नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुलवारा के एक रावत परिवार को चूना लगाकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने गहन पड़ताल के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दुल्हन के साथ-साथ उसके एक सहयोगी को भी पकड़ा गया है, जबकि उसके अन्य साथी अभी फरार हैं। बताया गया है कि लूट की संपत्ति फरार आरोपियों के पास है, जिनकी तलाश अभी जारी है।यह है मामलाप्राप्त जानकारी के मुताबिक कुलवारा निवासी अशोक कुमार रावत के बेटे राजदीप का विवाह नैगुवां निवासी सुकन पाठक के माध्यम से चरखारी उत्तरप्रदेश की खुशी तिवारी (परिवर्तित नाम) के साथ तय हुआ था। गत 13 दिसंबर को कुलवारा के मंदिर से विवाह संपन्न हुआ था, और इसी रात को दुल्हन, राजदीप को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर लगभग 12 लाख की संपत्ति लेकर रफूचक्कर हो गई थी। इस संपत्ति में सोने-चांदी के जेवरात के अलाव दूल्हे का मोबाइल शामिल था। दूल्हे के पिता अशोक रावत ने बताया था कि सुकन पाठक पुत्र जुगराज पाठक ने उनके बेटे का विवाह तय कराया था। दूल्हन चरखारी में अपने परिवार के साथ किराए के घर में रहती है, ऐसी जानकारी उन्हें दी गई थी। घटना के बाद अशोक रावत ने नौगांव थाना में शिकायत की थी, जिसके बाद से पुलिस लगतार लुटेरी दुल्हन की तलाश कर रही थी।आठ दिन की मेहनत से पुलिस को मिली सफलतानौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि उक्त मामले की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने प्रकरण को गंभीरता से लेकर एक टीम का गठन किया था, जिसने बारीकी से भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी लड़की सहित उसके साथियों की तलाश की जा रही थी। शनिवार को उक्त लड़की सहित उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की का वास्तविक नाम बिट्टू पुत्री सुरेश रैकवार निवासी लवकुशनगर तिराहा, जिला-महोबा उत्तरप्रदेश है, जिसे उसके साथी अभय प्रताप सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी राठ जिला हमीरपुर उत्तरप्रदेश के साथ पकड़ा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि लूट की संपत्ति उनके अन्य साथियों के पास है, जिनकी तलाश अभी जारी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here