
गौदर्शन करते हुए उन्हें चारा और गुड़ खिलाया
बकस्वाहा। गौवंश रक्षा वर्ष पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशन में जिले में गोवर्धन पूजन और गौ दर्शन कार्यकमों का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत बकस्वाहा की ग्राम पंचायत वीरपमुरा की कसेरा गौशाला गोवर्धन पूजा बड़े ही हर्ष उल्लास से गोवर्धन पूजन एवं गौ दर्शन का कार्यक्रम वृहद स्तर पर संपन्न हुआ। डॉ सुरजीत सिंह, सरपंच भरत वासुदेव, सचिव कमलेश बिलथरे, मिलन वासुदेव, सहायक सचिव सुरेंद्र सिंह ,पुरोहित जी, विनोद दुबे द्वारा विधि विधान से गोवर्धन पूजन किया गया साथ ही गौदर्शन करते हुए उन्हें चारा और गुड़ खिलाकर सभी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम उपरांत बुंदेली कार्यक्रम भी हुआ जिसका सभी लुफ्त उठाया। गौशाला में भंडारा हुआ जिसमें ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।









