Home डेली न्यूज़ बम्होरी में आयोजित हुआ नि: शुल्क नेत्र शिविर

बम्होरी में आयोजित हुआ नि: शुल्क नेत्र शिविर

34
0
Jeevan Ayurveda

बक्सवाहा। श्री दिगम्बर जैन धर्मशाला बम्हौरी में परम पूज्य चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य सुनीलसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से एवं स्व. श्रीमति केशरवाई की पुण्य स्मृति में सद्गुरु सेवा संघ द्वारा विशाल नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 3 नवम्बर 24 को सम्पन्न हुआ। यह शिविर प्रत्येक माह की 3 तारीख को बम्होरी जैन धर्मशाला में आयोजित होता है।इस शिविर में छतरपुर, सागर सहित अनेक गांव के लगभग 70 मरीजों ने पंजीयन कराए। सभी मरीजों ने सदगुरु सेवा संघ से आए डॉक्टर्स की टीम से नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया। इनमें से 22 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। इन मरीजों को ऑपरेशन हेतु चित्रकूट भेजा गया। यह मानव सेवा का पुनीत कार्य समाजसेवी मनीष जैन पत्रकार बक्सवाहा के द्वारा विगत 22 वर्षों से संचालित है। उक्त शिविर बम्होरी में विगत 2 वर्षों से चन्द्र कुमार जैन सुनील जैन अशोक जैन सहित अन्य समाजसेवियों के सहयोग से बम्होरी में संचालित है। एकलव्य विश्वविद्यालय में प्रोफेसर डॉ आशीष शास्त्री ने इस नेत्र शिविर की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। जिससे प्रत्येक व्यक्ति के अंदर परोपकार की भावना जागृत होती है। गरीबों को इस प्रकार के आयोजनों से बहुत लाभ होता है। इस शिविर में अशोक कुमार जैन, संतोष जैन सुनील जैन, डा आशीष जैन, डॉ. अंकित जैन, डा शैलेष जैन बांसवाड़ा, अभिषेक जैन, अर्पित जैन, रिया जैन आदि लोगों ने सहयोग प्रदान किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here