Home डेली न्यूज़ सगे भाई ने स्टे के बावजूद बेच डाली पुश्तैनी जमीन

सगे भाई ने स्टे के बावजूद बेच डाली पुश्तैनी जमीन

40
0
Jeevan Ayurveda

युवक ने कलेक्टर की जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार

छतरपुर। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम बगौता से आए एक युवक ने जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि पुश्तैनी जमीन को लेकर भाई से उसका विवाद चल रहा है। पूर्व में तहसीलदार द्वारा विवादित जमीन पर स्टे लगाया गया था लेकिन इसके बावजूद उसके भाई ने पूरी जमीन बेच दी है। कलेक्टर को आवेदन देकर युवक ने न्याय की गुहार लगाई है।
बगौता निवासी राजेन्द्र राजपूत ने बताया कि गांव में करीब पौने 11 एकड़ पुश्तैनी भूमि है, जिस पर उसका तथा उसके भाई पुष्पेन्द्र का बराबर हक था। चूंकि जमीन बेशकीमती थी, जिसके चलते उसके भाई पुष्पेन्द्र की नियत खराब हो गई और उसने कुछ रिश्तेदारों के साथ मिलकर पूरी जमीन बेच डाली। जमीन बेचने के बाद मिले पैसों में से उसे एक पैसा भी नहीं दिया गया। राजेन्द्र के मुताबिक विवाद के चलते उसने तहसील कार्यालय में आवेदन दिया था, जिसे संज्ञान में लेकर तहसीलदार ने स्टे लगाया था लेकिन उसके भाई ने पटवारी से मिलीभगत कर स्टे के बावजूद जमीन बेच दी। राजेन्द्र ने यह भी आरोप लगाया कि पुश्तैनी जमीन के साथ-साथ उसके भाई ने शासकीय जमीन भी बेची है। कलेक्टर को आवेदन देकर राजेन्द्र ने उसका हिस्सा दिलाने और पुष्पेन्द्र पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here