Home डेली न्यूज़ फसल सहित जमीन हथियाने की फिराक में हैं दबंग

फसल सहित जमीन हथियाने की फिराक में हैं दबंग

31
0
Jeevan Ayurveda

दबंगों ने विधवा महिला के खेतों पर जमाया कब्जा1

छतरपुर। सटई थाना क्षेत्र के ग्राम नदगांय की एक विधवा महिला के खेतों पर गांव के कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है, जिसके चलते महिला परेशान है। परेशान महिला का कहना है कि दबंग फसल सहित उसकी जमीन हथियाने की फिराक में है। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई में आवेदन देकर महिला ने कलेक्टर से न्याय करने का आग्रह किया है।नदगांय निवासी कोमल बंसल ने बताया कि उसके पति और एक पुत्र की मौत हो चुकी है। वह गांव में मौजूद अपनी जमीन पर खेती-बाड़ी कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। इस सीजन में उसने अपनी जमीन पर तिल और मूंगफली की फसल बाई थी, लेकिन जैसे ही फसल कटने का समय आया गांव के दबंग राजेश महाराज, बब्बू कोरी, प्रकाश पटेल, काशीराम आदि ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। कोमल के मुताबिक उक्त लोग उसे खेतों पर नहीं जाने दे रहे हैं, जिस कारण से वह परेशान है। पूर्व में वह सटई थाना और सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत कर चुकी है

Ad
  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here