
छतरपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत मुख्य नगरपालिका अधिकारी माधुरी शर्मा ने बुधवार को स्कूली बच्चों के साथ नगर पालिका द्वारा संचालित कचरा प्रसंस्करण केंद्र का भ्रमण किया। उन्होंने बच्चों को कचरा प्रबंधन सहित जैविक खाद, प्लास्टिक स्क्रैप प्रोसेस, कबाड़ से नवाचार जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी देते हुए स्वच्छता में सहयोग का संकल्प लिया।स्वच्छता अभियान के नोडल अधिकारी नीतेश चौरसिया ने बताया की 17 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक संचालित होने वाले अभियान स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत् नगर पालिका छतरपुर की टीम द्वारा कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण, जनजागरुकता कार्यक्रम, एवं स्वच्छता पखवाड़ा के कार्यक्रमों की गतिविधियां संचालित की जा रहीं हैं, जिसमें आम नागरिकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, सहित सार्वजनिक रूप से स्वच्छता अभियान एवं जनजागरुकता के कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं,लोगों को कचरा प्रबंधन के उपायों, जल इकाइयों की सफाई, जल संचय, वृक्षारोपण, कबाड़ से नवाचार स्वच्छता की महत्वता जैसे विषयों पर प्रशिक्षण एवं विस्तृत जानकारी दी जा रही है, इसी क्रम में बुधवार को स्कूली छात्र-छात्राओं को नगर पालिका द्वारा संचालित कचरा प्रसंस्करण केंद्र का भ्रमण कराया गया, जहां बच्चों को कचरा प्रबंधन, जैविक खाद, प्लास्टिक स्क्रैप प्रोसेस, कबाड़ से जुगाड, सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी जिससे बच्चों को कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके। इस दौरान स्कूल के बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता ब्राड एम्बेसडर एवं संगम सेवालय विपिन अवस्थी, शिक्षकगण सहित स्कूल के बच्चे मौजूद रहे।









