
निर्माण कंपनी नहीं करवा रही सुधार
खजुराहो। कड़ोरों रुपए की लागत राशि से राजनगर-खजुराहो नवनिर्मित सीमेंट कंक्रीट सड़क मार्ग को उपयोग में आते ही गारंटी पीरियड के दौरान ही जगह जगह से छतिग्रस्त होने लगा था है,उक्त मार्ग में जगह जगह गड्ढे निकल आये हैं जो मार्ग में अमानक निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के सबूत बनकर सामने आ रहे हैं। शिकायत होने और मीडिया में लगातार प्रकाशित होने के बाद भी निर्माण कंपनी के ठेकेदार द्वारा इन गड्ढों को ठीक नहीं करवाया गया। फलस्वरूप उक्त मार्ग पर इन गड्ढों के कारण जानलेवा दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है,अगर समय रहते उक्त सड़क के गड्ढों का पेंचवर्क नहीं हुआ तो ये बढ़ते जाएंगे। उक्त सड़क मार्ग का अभी गारंटी पीरियड चल रहा है,और ठेकेदार इसकी मरम्मत कराने के लिए जिम्मेवार है। गौरतलब है कि कई बार उक्त मार्ग की खबर प्रकाशित की गई थी तो एमपीआरडीसी के एसिस्टेंड मैनेजर ने जांच के दौरान गढ्ढों और निकले सरियों को देखकर माना था कि गड़बड़ी हुई है साथ ही ठेकेदार से मार्ग ठीक कराने का आश्वासन दिया गया था,लेकिन अभी भी मार्ग पूर्ण रूप से ठीक नहीं हुआ।इनका कहना-पूर्व में भी गड्ढों को रिपेयर कराया गया था,यदि फिर हो गए हैं तो ठेकेदार से रिपेयर करवाएंगे। आर.पी.पटेल, एजीएम, एमपीआरडीसी









