Home डेली न्यूज़ पीडि़त ने बताया उसके घर में किसने की चोरी

पीडि़त ने बताया उसके घर में किसने की चोरी

27
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही, एसपी से की शिकायत

छतरपुर। मंगलवार को ग्राम कीरतपुर कला थाना सरवई से आए एक परिवार ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर उसकी चोरी गई नगदी व सोने, चांदी के जेवर वापस दिलाने और चोर को पकड़कर कार्यवाही की मांग की है।ग्राम कीरतपुर निवासी बलवीर विश्वकर्मा ने बताया कि बीती 25 सितम्बर की रात उसके घर पर चोरी की घटना घटित हुई थी। चोर द्वारा उनके घर से 14 हजार 500 रूपए, एक सोने की माला, चांदी की पायलें चुराई गईं हैं जिस वक्त चोर घर में घुसा उस समय घर पर मेरी मां थी पिताजी खेत पर गए थे चोर की आहट सुनकर मां जाग गईं और उनकी चोर के साथ हाथापायी भी हुई जिसमें उन्हें चोट आयी है। बलवीर ने बताया कि उनकी मां ने चोर को पहचान लिया था। उक्त चोर ग्राम नांद निवासी राजुद्दीन था। दूसरे दिन सरवई थाने में शिकायत देकर उक्त चोर को पकडऩे एवं चोरी गई संपत्ति वापस दिलाने की मांग की लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई और न ही चोर को पकड़ा गया। पीडि़त परिवार ने मंगलवार को एसपी को आवेदन देकर चोर को पकडऩे एवं उसके घर से चोरी गई सामगी्र वापस दिलाने की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here