Home डेली न्यूज़ किसानों के हित में कांग्रेस आज करेगी हल्लाबोल

किसानों के हित में कांग्रेस आज करेगी हल्लाबोल

32
0
Jeevan Ayurveda

किसान न्याय यात्रा निकालकर राज्यपाल को भेजा जाएगा ज्ञापन

छतरपुर। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के आवाहन पर पूरे प्रदेश में किसान न्याय यात्रा के माध्यम से किसानों के हित में आवाज उठाई जा रही है। इसी क्रम में आज 20 सितंबर को छतरपुर शहर में भी किसान न्याय यात्रा निकाली जाएगी। गुरुवार कांग्रेस के जिला कार्यालय में उक्त कार्यक्रम को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसमें पत्रकारों के साथ आज के हल्लाबोल की विस्तृत जानकारी साझा की।पत्रकारवार्ता में मौजूद प्रदेश प्रवक्ता रवि वर्मा और न्याय यात्रा की प्रभारी किरण अहिरवार ने बताया कि इस समय प्रदेश के किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं लेकिन उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है, ऐसे में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश के किसानों की आवाज उठाने का निर्णय लेते हुए सभी जिलों में किसान न्याय यात्रा निकालने का आवाहन पार्टी पदाधिकारियों से किया है। उनके आवाहन पर आज 20 सितंबर को छतरपुर में किसान न्याय यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि पन्ना रोड पर मौजूद एक निजी होटल से कांग्रेसी नेता जिले के किसानों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगे, जहां किसानों की समस्याओं पर आधारित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को भेजा जाएगा। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनीस खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा, जिला प्रवक्ता संतोष तिवारी, अभिलेख खरे, सरमन लाल मिश्रा, आईटी सेल जिलाध्यक्ष दीपांशु यादव आदि मौजूद रहे।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here