Home डेली न्यूज़ टैक्सी चालक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या

टैक्सी चालक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या

45
0
Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा। बड़ामलहरा थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सेंधपा अंतर्गत ग्राम लखनवा में अज्ञात कारण के चलते एक 23 वर्षीय टैक्सी चालक ने अपने खेत पर लगे पेड़ से फ़ाँसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक लखनवा निवासी कपिल चौबे टैक्सी चलाता था जिसने बडग़ोर की नरैया के पास अपने खेत पर लगे ऊमर के पेड़ पर टेक्सी स्टार्ट करने वाली रस्सी से फ़ाँसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। दोपहर को मृतक के पिता राम मिलन चौबे ने उसे पेड़ पर लटका देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक का बड़ामलहरा में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपते हुए जांच शुरू कर दी है।   

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here