Home डेली न्यूज़ शीलिंग स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस

शीलिंग स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस

84
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय शीलिंग पब्लिक स्कूल में हमारे द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्मदिन शिक्षक दिवस पर विद्यालय प्रशासन एवं विद्यार्थियों द्वारा सम्मान समारोह एवं मनोहारी संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने तिलक कर अपने शिक्षकों का सम्मान किया। विद्यालय के एम.डी. संजीव आर. नगरिया, ऑफिस सुपरिन्टेन्डेन्ट सुषमा त्रिपाठी, प्राचार्या सौम्या सिंह परमार, हेड टीचर ख्याति चतुर्वेदी, मैनेजर जावेद सर, शिक्षक वरिष्ठ सन्तोष कुमार गुप्ता, योगेश कौशिक, संध्या श्रीवास्तव, शोभा जैन, शैफाली श्रीवास्तव द्वारा माँ सरस्वती का पूजन एवं महामहिम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। विद्यार्थियों द्वारा भाषण, मनोहारी गीत संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति देकर माहौल को खुशनुमा बनाया गया। विद्यार्थियों एवं विद्यालय प्रशासन द्वारा शिक्षकों को उपहार स्मृुति चिन्ह एवं मार्मिक वक्तव्यों द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय के एम.डी. संजीव आर. नगरिया ने डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए नित नया ज्ञान अर्जित करने की प्रेरणा दी और सोशल मीडिया के कुप्रभाव से बचने एवं विद्यार्थियों को बचाने की सलाह दी। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को अनेक खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भारतीयता, आधुनिकता, ज्ञान एवं मनोरंजन का सुंदर समन्वय था। अन्त में भोज के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। कार्यक्रम लगभग चार घंटे तक संचालित रहा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here