Home डेली न्यूज़ पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा आयुष्मान कार्डधारी मरीज के लिए बनी वरदान

पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा आयुष्मान कार्डधारी मरीज के लिए बनी वरदान

37
0
Jeevan Ayurveda

कलेक्टर के निर्देशन में जिले के दूसरे मरीज को मिला योजना का लाभ

छतरपुर। पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा आयुष्मान कार्डधारी मरीज के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे मरीज को अति आकस्मिक स्थिति में और बेहतर उपचार के लिए रैफर होने में तत्काल मदद मिलती है और कम समय में मरीज को एयर एंबुलेंस के माध्यम से रैफर किया जाता है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन और अनुमति पर बड़ामलहरा के ग्राम वीरों के मरीज को जिला अस्पताल से गंभीर अवस्था में खजुराहो से एयर एंबुलेंस के माध्यम से भोपाल रैफर किया गया। सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता ने बताया कि पी.एम.श्री एयर एम्बूलेंस सेवा से मरीज रानी पटेरेया पत्नी उमेश पटेरेया आयु 26 वर्ष निवासी ग्राम वीरों को चिरायु मेडीकल कालेज भोपाल के लिए भेजा गया है। संबधित मरीज को शुक्रवार को सुबह गंभीर अवस्था में प्रीवियस एलएससीएस विथ फुल टर्म प्रेग्नेंसी विथ लोवर अटैचमेंट प्लेसेंटा विथ निगेटिव0 ब्लड समस्या के कारण जिला चिकित्सालय छतरपुर में भर्ती कराया गया था जिससेऑपरेशन के बाद मरीज को स्थिति नाजुक थी। जिससे मरीज को कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ आर पी गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ जीएल अहिरवार ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस प्रभारी रोहित अरजरिया, पायलट अरविंद तिवारी, ईएमटी अमित चौबे के सहयोग से छतरपुर से खजुराहो एयरपोर्ट भेजा गया।संबधित मरीज आयुष्मान कार्ड धारक है।आयुष्मान की पात्रता अनुसार उपचार हेतु पांच लाख की मुफ्त उपचार की सुविधा प्रदाय की जाती है। संबंधित मरीज को सिविल सर्जन एवं सर्जिकल विशेषज्ञ की अनुशंसा उपरांत शासन के नियम अनुसार उच्च स्वास्थ्य संस्थान में बेहतर एवं त्वरित इलाज हेतु नि:शुल्क एयर एम्बुलेंस से खजुराहो से भोपाल चिरायु मेडीकल कॉलेज में भर्ती हेतु भेजा गया। मरीज के परिजनों ने इस योजना के लिए सरकार का आभार जताया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here