Home डेली न्यूज़ क्रांति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

क्रांति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

44
0
Jeevan Ayurveda

शहीद स्मारक पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

छतरपुर। हर वर्ष 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ क्रांति दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसी क्रम में शुक्रवार को शहर की पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन और चरण पादुका सेवा समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अगम जैन और डॉ. मनोज चौधरी रहे, जिन्होंने शहीदों को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के संयोजक शंकर लाल सोनी ने बताया कि अतिथियों ने उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओं को क्रांति दिवस की विस्तृत जानकारी दी और देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए प्रयासों से अवगत कराया। वहीं नौगांव के वरिष्ठ समाजसेवी कर्मयोगी संतोष गंगेले ने भी सारगर्भित उद्बोधन दिया। पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में महर्षि विद्या मंदिर के प्राचार्य सीके शर्मा, पंकज जैन, एके शर्मा , पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांत उपाध्यक्ष बीपी सिंह, भूतपूर्व सैनिक पीएन गंगेले, बीके त्रिपाठी, के. शर्मा, सीआरसी डायरेक्टर राजमणि पाल, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राजेन्द्र कोष्टा, शंकर रैकवार, सीआरसी श्रीकान्त गुप्ता, आरआई पूर्णिमा मिश्रा, सूबेदार प्रभा सिलावट, दिल्लाराम अहिरवार, रामलखन सिंह, सत्यशोधन आश्रम के देवेन्द्र भंडारी, राकेश असाटी, प्रकाश जैन, शिवविजय सिंह, ग्लोरियस एकेडमी की रजनी जादौन सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here