
छतरपुर विभानसभा सीट से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री ललिता यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे भजन मंडली के साथ गले में अजगर सांप डाले जमकर नाचते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि श्रीमती यादव अन्य महिलाओं के साथ धार्मिक भजन पर नृत्य कर रहीं थीं तभी भजन मंडली में भगवान शिव का रूप धारण कर नृत्य कर रहे युवक द्वारा विधायक के गले में अजगर सांप डाल दिया गया और इसके बाद भी वे नृत्य करती रहीं। यह वीडियो दो दिन पुराना प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जटाशंकर धाम का बताया जा रहा है।







