
छतरपुर। दो युवक एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तभी पीछे बैठे युवक का शॉल बाइक के पहिए में फंस गया और वह चलती बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गया। शहर के पठापुर रोड पर रहने वाले दीपक कुशवाहा उम्र 30 वर्ष ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपने साथी राजेश कुशवाहा के साथ बाइक से ग्राम टपरियन जा रहा था। टपरियन गांव से करीब 2 किलोमीटर पहले बाइक पर पीछे बैठे राजेश का शॉल बाइक के पहिए में फंस गया जिस कारण से राजेश चलती हुई बाइक से जमीन पर जा गिरा। इसके साथ ही अचानक झटका लगने से बाइक भी अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में राजेश घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।







