Home डेली न्यूज़ मासूम की पानी के टैंक में डूबने से इलाज के दौरान हुई...

मासूम की पानी के टैंक में डूबने से इलाज के दौरान हुई मौत

46
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। चदंला थाना क्षेत्र के रहने वाले राम प्रकाश पुत्र काशी अहिरवार कई वर्षों से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हरियाणा के सोनीपत के धतूरी में रहकर मजदूरी कर रहा था। रामप्रकाश अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया के बीते रोज रविवार 21 जुलाई की सुबह उसका ढाई वर्षीय मासूम बेटा अभिषेक खेलते खेलते घर के बाहर बनी पानी की होदी में जाकर गिर गया। काफी देर तलाशने के बाद जब वह नहीं मिला तो होदी में नीचे उतर कर मासूम की तलाश की जहां मिलने के बाद मासूम को गंभीर हालत में आनंन-फानन में पास में स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। तीन दिन उपचार करने के बाद बेटे की हालत में कोई सुधार नहीं था वहीं पैसों की भी कमी पड़ रही थी। डॉक्टर से रिक्वेस्ट करने के बाद डॉक्टर ने छतरपुर के लिए रेफर कर दिया तभी प्राइवेट एंबुलेंस के माध्यम से छतरपुर आते वक्त रास्ते में मासूम की मौत हो गई। परिजन मासूम को लेकर चंदला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टर द्वारा मासूम का पीएम किया जाएगा। वहीं मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here