नौगांव। आईएएस संतोष बर्मा द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को नौगांव पूरी तरह बंद रहा। हिंदू सनातनी योद्धा संगठन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और शांतिपूर्ण रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया। नगर के बाजार, दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रहे और व्यापारियों ने भी आंदोलन को पूरा समर्थन दिया।रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए धरना स्थल पर पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रशासन से मांग की कि आईएएस संतोष बर्मा के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस बल की विशेष व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच रैली शांतिपूर्वक संपन्न हुई और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक आईएएस संतोष बर्मा पर कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।










