
लवकुशनगर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध हथियार संबंधी आरोपी, क्षेत्र में दहशत फैलाने एवं माहौल खराब करने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गंभीर वारदात को अंजाम देने की नियत से अवैध शस्त्र लिए गिरधौरी अटकौहां रोड पर घूम रहा है। पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। उक्त व्यक्ति से नाम पता पूंछने पर अपना नाम रोहित तिवारी पिता दिलीप कुमार तिवारी उम्र 26 साल निवासी ग्राम परसानिया थाना लवकुश नगर का होना बताया। उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी पर धारा 25/27 मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट संबंधी अपराध थाना पर दर्ज है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत सेन, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र मोहन एवं आरक्षक रमाकांत तिवारी, सूरज शर्मा, नरेंद्र अहिरवार उमेश वर्मा बनमाली हिरदेश देव सिंह अभिषेक त्रिपाठी की अहम भूमिका रही।






