Home डेली न्यूज़ अधिवक्ता के रक्तदान से बची गर्भवती महिला की जान

अधिवक्ता के रक्तदान से बची गर्भवती महिला की जान

37
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने जानकारी दी कि जिला अस्पताल में प्रसव हेतु एक पीडि़त गर्भवती महिला को दो यूनिट ब्लड की आवश्यकता थी एक यूनिट परिजनों ने दे दिया किंतु एक यूनिट की व्यवस्था नही हो पा रही थी। परिजनों ने आपाजी ब्लड ग्रुप को जानकारी देते हुए मदद की अपील की तब ग्रुप की ओर से जिला न्यायालय के अधिवक्ता विनोद रावत ने तुरंत आकर रक्तदान किया। पहले भी विनोद रावत कई बार रक्तदान कर चुके है। रक्त की मदद हो जाने पर महिला के परिजनों ने विनोद रावत और आपाजी ब्लड ग्रुप का आभार व्यक्त किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here