
गर्भ ठहरने पर शिकायत, मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश
छतरपुर। छतरपुर शहर में एक 14 साल की बच्ची के साथ चार लोगों के द्वारा पिछले कई महीनों से लगातार रेप करने और उसे गर्भवती बना देने का घृणित मामला सामने आया है। लड़की के गर्भवती होने के बाद उसके माता-पिता ने शहर के एक थाने में एफआईआर दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने चार लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मामला नाबालिग लड़की के रेप से जुड़ा है इसलिए इसे गुप्त रखा गया है।
सीएसपी अमन मिश्रा ने बताया कि लड़की पिछले कुछ महीनों से परिवार से जुड़े इन चार लोगों के द्वारा रेप की शिकार हो रही थी। जब उसे पेट में दर्द शुरू हुआ तो उसने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। माता-पिता ने मामले की शिकायत थाने में आकर करते हुए आरोपियों के विषय में जानकारी दी जिसके आधार पर चार लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।








