
छतरपुर। जिले में शांति एवं निर्वघ्र तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने निर्वाचन कार्य में लगाए गए पुलिस बल को प्रशिक्षित किया। एसपी ने सेक्टर मोबाइल ड्यूटी में लगे सभी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने अधीन कर्मचारियों एवं थाना प्रभारियों से सतत् संपर्क बनाए रखें। संचार माध्यमों का इसमें उपयोग करें ताकि किसी भी परिस्थिति से तुरंत निपटा जा सके। सेक्टर मोबाइल पुलिस अधिकारी ड्यूटी में लगे बल एवं वाहन के साथ उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 के मैदान एवंं परिसर में मतदान काउंटर पर समय से आकर मतदान अधिकारियों से संपर्क बनाएं और निर्धारित वाहनों में सामग्री रखवाकर पायलेटिंग करते हुए मतदान केन्द्रों तक पहुंचाएं। वायरलैस सेट, लाउड हेलर के अलावा हेलमेट, बॉडीगार्ड, जाली, केन भी अपने पास आवश्यक रूप से रखें। प्रशिक्षण में सभी राजपत्रित अधिकारी, आरआई छतरपुर, सभी थाना प्रभारी, चुनाव सेल प्रभारी, रेडियो शाखा प्रभारी, सीसीटीएनएस प्रभारी, केन्द्रीय सशस्त्र बल, यूपी होमगार्ड बल के अलावा मोबाइल सेक्टर पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।






