
छतरपुर। शहर के पत्रकार जीतेंद्र रिछारिया के आयोजन में श्री धाम वृंदावन से पधारे पूज्य धन्वंतरी दास जी महाराज के मुखारविंद से गायत्री मंदिर के समीप संस्कार वाटिका में पिछले 7 दिनों से चल रही भागवत कथा का हवन-पूजन एवं भण्डारे के साथ समापन हो गया। वहीं कथा समापन पर भजन संध्या का आयोजन भी किया गया।
विगत रोज कथा के दौरान अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का विशाल आयोजन किया गया जिसमें देश भर से आए कवियों ने अपने काव्य पाठ से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस कवि सम्मेलन में बांदा से अर्जुन सिंह चांद, झांसी से संजीव दुबे, हाथरस से राणा मुनि प्रताप सिंह के साथ ही छतरपुर के वरिष्ठ कवि श्रीप्रकाश पटेरिया और अभिराम पाठक, जीतेंद्र यादव, अजय मोहन तिवारी और सूरज पंडित ने अपनी कविताओ से ऐसा शमा बांधा कि लोगो के लिए यह आयोजन अद्भुत हो गया।






