
नौगांव। रविवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर के अंबेडकर भवन पर दोपहर के 01 बजे नगर सैयद नगर के आसपास के डॉ. भीमराव अंबेडकर को मानने वाले आने आई बड़ी संख्या में एकत्रित हुए जहां पर पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा शुरुआत हुई। शोभा यात्रा में डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन की विभिन्न झालाकियों के बारे में लोगों को जानकारी दें और एक संदेश भी दिया। यात्रा ध्वज रोड से शुरुआत हुई जो पुरानी कोतवाली गल्ला मंडी ईसानगर रोड नगर पालिका चौराहा कोठी चौराहा में बाजार बस स्टैंड होते हुए भीमराव अंबेडकर भवन पर समापन हुआ। शोभायात्रा में बड़ी मात्रा बच्चे एवं महिला पुरुष शामिल हुए। यात्रा के दौरान जगह नगर वासियों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। डीजे एवं घोड़े तथा विभिन्न प्रकार की झांकियां से शोभायात्रा चल रही थी। शोभायात्रा में जन्म प्रतिनिधि भी शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान नगर की विभिन्न चौराहा पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्टैंड पर खड़ी करके बनाई गई जो आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में अपनी बड़ी विधायक अनिल जैन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजुल सक्सेना सक्सेना, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी पार्षद राजू, मुरारी जाटव, दशरथ अहिरवार, भूपत अहिरवार, अंजना राजपूत पार्षद, भारती साहू पार्षद, चिरंजी अहिरवार, राजेंद्र, भूपेंद्र अहिरवार, पुष्पेंद्र भारती सहित बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।








