
इस तपोभूमि में 108 कुंडीय अति विष्णु महायज्ञ आयोजित हो रहा है। यज्ञ पुरुष बद्रीनाथ धाम से पधारे परम पूज्य बालक योगेश्वर दास महाराज के सानिध्य में काशी के प्रकांड विद्वानों द्वारा यज्ञ कराया जा रहा है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने इस यज्ञ को देश के अमर जवानों को समर्पित किया है। देशभर से अमर जवानों के परिवारों को आमंत्रित किया जाकर उन्हें हवन करने का सौभाग्य दिया जा रहा है। यज्ञाचार्य पं गोपाल शरण राजा पांडे जी ने बताया कि सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए यह यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। इस यज्ञ से 3 लाख 20 हजार आहुतियां दी जाएगी। यज्ञ के दूसरे दिन शहीद परिवारों के करीब आधा सैकड़ा सदस्यों ने हवन किया। कई परिवार तो अपने वीर अमर सपूत की फोटो लेकर हवन करते देखे गए। उल्लेखनीय है कि राजस्थान से आए कलाकारों ने यज्ञ मंडप को आकर्षक ढंग से तैयार किया है । रात में तीन रंगों से सजी यज्ञ शाला लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है।








