Home डेली न्यूज़ अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी

30
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शनिवार को शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सटई रोड की श्रीराम कॉलोनी में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके पीछे के कारण अभी अज्ञात हैं, जबकि परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताया है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा पंचनामा कार्यवाही करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम रज्जु पिता बन्दू राजपूत उम्र 32 साल है जो कि श्रीराम कॉलोनी में स्थित अपने मकान में रहता था। मृतक का विवाह 14 वर्ष पहले हुआ था और उसकी दो संतानें हैं, जिनक उम्र क्रमश: 12 एवं 10 वर्ष है। मृतक मंडी गेट के बाहर मांस की दुकान संचालित करता था। शुक्रवार की दोपहर में मृतक की पत्नी अपनी भैंसों को गांव भेजने के लिए पिकअप वाहन लेने गई थी जबकि दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। कुछ समय बाद जब पत्नी वापिस घर पहुंची तो रज्जू उसे फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी सबसे पहले मृतक के बड़े भाई पन्नालाल राजपूत को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को सूचित किया। मृतक के भाई पन्ना लाल ने बताया कि उन्हें मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। बहरहाल सिविल लाइन थान पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम शनिवार की सुबह जिला अस्पताल में किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here