Home डेली न्यूज़ नौगांव में बन रहा भव्य श्री खाटू श्याम मंदिर

नौगांव में बन रहा भव्य श्री खाटू श्याम मंदिर

89
0
Jeevan Ayurveda

नगर की मातृशक्ति निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका
नौगांव। नगर की मातृशक्ति की पहल पर नगर में भव्य श्री खाटू श्याम मंदिर का निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया गया है। मंदिर का निर्माण जनसहयोग से किया जाएगा, जिसके लिए गत रोज रश्मि सक्सेना, अंजना सिंह परिहार, शशि सिंह, नमिता द्विवेदी, रंजना द्विवेदी, ज्योति अग्रवाल, मनोरमा गुप्ता, रेखा सैनी, प्रेमलता शर्मा, अर्चना पाण्डे आदि ने बैठक कर यह निर्णय लिया है कि मंदिर का निर्माण मातृशक्ति से दान लेकर ही तैयार कराया जाएगा।
मंदिर निर्माण के लिए न केवल स्थान चिन्हित कर लिया गया है, बल्कि निर्माण कार्य भी शुरु हो गया है। उक्त निर्माण नगर के दूल्हा बाबा मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है। मंदिर निर्माण कार्य की रूपरेखा तय की जा चुकी है। बताया गया है कि मातृशक्ति की पहल पर उम्मीद से अधिक महिलाओं द्वारा प्रसन्नता पूर्वक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। मात्र एक माह के भीतर श्री खाटू श्याम मंदिर निर्माण संगठन (महिला ग्रुप) ने डेढ़ सैकड़ा से अधिक महिलाओं से आर्थिक सहयोग जुटाया है। उक्त सभी सहयोगी मंदिर निर्माण अभियान में भी जुड़े हैं। मातृशक्ति के इस अभियान की जनता द्वारा मुक्तकंठ से प्रशंसा की जा रही है। नगर के गणमान्य लोग अपनी मां, बेटी, बहिनों और पत्नि के नाम से दानस्वरुप धनराशि और निर्माण सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here