Home डेली न्यूज़ ब्रह्माकुमारीज ने सुनवाहा में आयोजित किया महाशिवरात्रि कार्यक्रम

ब्रह्माकुमारीज ने सुनवाहा में आयोजित किया महाशिवरात्रि कार्यक्रम

39
0
Jeevan Ayurveda

बक्सवाहा। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा ग्राम सुनवाहा में महाशिवरात्रि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें परमात्मा शिव की स्मृतिचिन्ह का झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी रमा बहन ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश त्यौहारों का देश है। भारत में जितने पर्व और उत्सव मनाए जाते हैं उनमें महाशिवरात्रि का पर्व महोत्सव के रूप में याद किया जाता है और मनाया जाता है आज चारों तरफ अज्ञानता, अत्याचार, भ्रष्टाचार, हिंसा का बोलबाला है, मानवता दम तोड़ रही है, सभी शांति और सुख की तलाश में दौड़ रहे हैं, इसलिए हमें सच्चे दिल से शिव की उपासना करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि शिवरात्रि के पावन पर्व पर हम सभी उपासना करते हैं और उपासना का वास्तविक अर्थ है कि आज झूठी माया, झूठी काया और झूठा सब संसार में अनेक बंधनों को तोड़ ‘उपा’ अर्थात एक, ‘सना’ अर्थात सानिध्य अर्थात एक परमात्मा शिव के सानिध्य में रहने का अभ्यास करें। यह पर्व ही आत्मा अर्थात शक्ति और परमात्मा शिव के मिलन का पर्व है इसके आध्यात्मिक रहस्य को जानकर मनाने में ही इस महापर्व की सार्थकता है यही परमात्मा का संदेश है और यही आध्यात्मिक संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के मध्य में बाल कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इसके साथ ही ब्रह्माकुमारी बहनों ने आध्यात्मिक प्रदर्शनी दिखाकर ग्रामवासियों को नशा मुक्त रहने की प्रतिज्ञा कराई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here