Home डेली न्यूज़ हिमालय से आ रहीं बर्फीली हवाएं, तापमान गिरा

हिमालय से आ रहीं बर्फीली हवाएं, तापमान गिरा

48
0
Jeevan Ayurveda

14 डिग्री पहुंचा रात का तापमान, दो दिनों तक बारिश की संभावना

छतरपुर। जिले में अचानक मौसम पूरी तरह से बदल गया है। पिछले 5 दिनों से पहले ही सूर्य देवता के दर्शन के लिए लोग तरस रहे थे और अब गुरूवार और शुक्रवार को हुई मावठ की बारिश ने सर्दी का सितम बढ़ा दिया है। हिमालय की ओर से 5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रहीं बर्फीली हवाओं के कारण ठण्ड तेजी से बढ़ रही है। गुरूवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात जिले का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पहुंच गया। 6 और 7 तारीख को भी मावठ की संभावना बताई जा रही है। 7 जनवरी के बाद आसमान खुलेगा तो सर्दी और बढ़ेगी।खजुराहो मौसम विभाग में पदस्थ आरएस परिहार ने बताया कि खजुराहो में शुक्रवार की दोपहर 2 मिमी बारिश हुई जबकि शाम को भी 5 से 6 मिमी बारिश की संभावना है। रात का तापमान जहां 14 डिग्री रहा तो वहीं दिन का तापमान 17 डिग्री के आसपास रहा। इसी तरह जिले के नौगांव में भी कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। नौगांव के मौसम विभाग कार्यालय में पदस्थ हेमंत कुमार सिन्हा ने बताया कि नौगांव में बीती रात पारा 13 डिग्री तक पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री रहा। जिले में सुबह और रात के वक्त कोहरे के कारण दृश्यता कम हो रही है। वाहन चालकों को 50 से 100 मीटर दृश्यता से जूझना पड़ रहा है।कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्रों में घोषित किया अवकाशमौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक शुक्रवार की सुबह जिले के ज्यादातर इलाकों में मावठ की बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ने वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से अगले तीन दिन तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है। वहीं दूसरी ओर जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते शुक्रवार की शाम को कलेक्टर संदीप जी आर ने आंगनवाड़ी केन्द्रों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है।उल्लेखनीय है कि इन दिनों पूरा जिला सर्द हवाओं से ठिठुर रहा है। पिछले लगभग एक सप्ताह से लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हुए हैं जिसके चलते अब आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद अब सर्दी का कहर और अधिक बढऩे की संभावना है। शीतल लहर के चलते पिछले दो-तीन दिनों में तापमान में भारी गिरावट हुई है जिसके चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों, हीटर और अलाव का उपयोग कर रहे हैं। वहीं नगर पालिका द्वारा भी चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here