Home डेली न्यूज़ अनियंत्रित होकर बाईक खाई में गिरी, तीन लोग घायल

अनियंत्रित होकर बाईक खाई में गिरी, तीन लोग घायल

195
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम घूरा के रहने वाले रैकवार समाज के दो लोगों सहित एक बच्चा बाईक से खाई में गिरने से बुरी तरह घायल हुए हैं।जानकारी के अनुसार बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम घूरा के रहने वाले बेटू रैकवार उम्र 50 वर्ष, दिव्यांश रैकवार पिता जयपाल रैकवार उम्र 5 साल, संतोष रैकवार उम्र 19 वर्ष बाईक से घूरा से बमीठा जा रहे थे तभी ग्राम घूरा में ही आवारा कुत्ता बाईक से टकरा गया और बाईक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें तीनों लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों को बमीठा स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here