Home डेली न्यूज़ लखनऊ के प्रतिष्ठित निरवाना हॉस्पिटल में छतरपुर की डॉ. सौम्या अग्रवाल का...

लखनऊ के प्रतिष्ठित निरवाना हॉस्पिटल में छतरपुर की डॉ. सौम्या अग्रवाल का चयन

38
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। छतरपुर की माटी से निकली प्रतिभा डॉ. सौम्या अग्रवाल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने लखनऊ के ख्याति प्राप्त निरवाना हॉस्पिटल में पीजी मनोरोग विशेषज्ञ के लिए चयन सुनिश्चित कर, न केवल अपने माता-पिता का, बल्कि पूरे छतरपुर समाज का नाम रोशन किया है। सुनील अग्रवाल एवं आरती अग्रवाल की सुपुत्री डॉ. सौम्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सिंधिया कन्या स्कूल, ग्वालियर से प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर से एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की। निरवाना हॉस्पिटल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पीजी मनोरोग विशेषज्ञ में चयन डॉ. सौम्या की असाधारण योग्यता और समर्पण का परिचायक है। यह सफलता छतरपुर की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत है और साबित करती है कि प्रतिभा किसी भी भौगोलिक सीमा से बंधी नहीं होती। पूरा छतरपुर इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है और डॉ. सौम्या के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं देता है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here