Home डेली न्यूज़ अतिक्रमण के खिलाफ बिजावर नगरीय प्रशासन व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

अतिक्रमण के खिलाफ बिजावर नगरीय प्रशासन व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

34
0
Jeevan Ayurveda

बिजावर। नगर में बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित ढंग से लग रही दुकानों को लेकर शनिवार को नगरीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान मुख्य मार्गों और नालियों पर अवैध कब्जे को हटाया गया, जिससे यातायात की सुगमता और शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ।नगर परिषद की टीम ने उन स्थानों पर विशेष फोकस किया जहां दुकानदारों ने नालियों पर सामान रखकर या टपरे बनाकर अतिक्रमण किया हुआ था। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण को तत्काल हटवाया। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में नालियों या सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न किया जाए।विशेष रूप से खुले में लग रही मांस-मछली की दुकानों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। प्रशासन ने ऐसे दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे केवल निर्धारित स्थान पर ही अपनी दुकानें संचालित करें, ताकि स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित हो सके।बिजावर के सीएमओ संतोष सैनी ने बताया कि रोड किनारे टपरे बनाकर अव्यवस्थित तरीके से दुकानें चलाने वालों को तीन दिवस का नोटिस जारी किया गया है। यदि निर्धारित समय सीमा के अंदर दुकानदार स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते, तो उनके खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।नगरीय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नगर को स्वच्छ, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से पूरे अभियान के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here