Home डेली न्यूज़ 22 जनवरी को शराब के साथ मांस-मछली की दुकानें भी रहेंगे बंद

22 जनवरी को शराब के साथ मांस-मछली की दुकानें भी रहेंगे बंद

72
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस दिवस पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संदीप जी.आर. ने छतरपुर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेशानुसार छतरपुर जिले की समस्त कंपोजिट मदिरा दुकाने, भांग-भांगघोटा दुकान, देशी-विदेशी मदिरा मद्य भाण्डागार तथा लायसेंस, डी.-1. सी.एस.-1बी, बी-3, एफ.एल.-9, एफ.सी.एल.-1, एफ.एल-3 (क), एफ. एल-7, वाईन आउटलेट दुकानें पूर्णत: बंद रखी जाकर मदिरा का कय-विक्रय एवं परिवहन को प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही शुक्रवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी करते हुए 22 जनवरी को पूरे प्रदेश में मांस-मछली की दुकानें बंद रखे जाने के निर्देश दिए हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here