Home डेली न्यूज़ एक शाम, राम लला के नाम

एक शाम, राम लला के नाम

47
0
Jeevan Ayurveda

आज होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
छतरपुर। मां अन्नपूर्णा सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान श्रीराम की याद में एक शाम राम लला के नाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 21 जनवरी यानि की आज किया जा रहा है। कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि मनोज चौहान मैनपुरी, राम भदावर इटावा, कनक तिवारी लखीमपुर, कमल आग्नेय लखनऊ, पंकज पंडित ललितपुर, महेश डोंगरा टोंक, अभिराम पाठक छतरपुर, जितेंद्र यादव छतरपुर शिरकत करेंगे। यह कवि सम्मेलन छतरपुर के अन्नपूर्णा मंदिर गल्ला मंडी के मैदान में आयोजित किया जाएगा। जो शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा कार्यक्रम के संयोजक अंतर्राष्ट्रीय कवि श्रीप्रकाश पटैरिया, सह संयोजक कवि राणा मुनि प्रताप और मां अन्नपूर्णा सेवा समिति के अध्यक्ष नारायण मिश्रा, सचिव आशीष (आशु) शर्मा, उपाध्यक्ष लखन राजपूत एडवोकेट सहित संपूर्ण समिति ने सभी महानुभावों से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here